जयपुर के करधनी में पत्नी और तीन बेटियों की हत्या, ईंट से सिर पर किया वार; आरोपी पति फरार

  1. जयपुर के करधनी में पति ने पत्नी-तीन बेटियों की हत्या की।
  2. आरोपी राहुल झा ने ईंटों और पत्थरों से सिर पर वार किया।
  3. पारिवारिक कलह को हत्याकांड की मुख्य वजह माना जा रहा है।

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक बेहद रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। जयपुर के करधनी थाना इलाके के गोविंदपुरा क्षेत्र में एक ही परिवार के चार सदस्यों की निर्मम हत्या से पूरे इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल है।मिली जानकारी के अनुसार आरोपी राहुल झा ने अपने ही घर में बेहद क्रूरता की हदें पार करते हुए अपनी पत्नी और तीन बेटियों की हत्या कर दी। हमलावर ने घर में मौजूद ईंटों और निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाले पत्थरों के टुकड़ों से चारों के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार किए। इस खौफनाक हमले में चारों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मृतकों में आरोपी और उसकी तीन बेटियां

मृतकों में आरोपी की पत्नी के अलावा उसकी तीन बेटियां शामिल हैं, जिनकी उम्र 17 से 23 साल के बीच बताई जा रही है। घर के अंदर खून से सनी चार लाशें मिलने के बाद से आसपास के पड़ोसी और स्थानीय लोग सहम गए हैं।

वारदात के बाद आरोपी फरार

इस दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी राहुल झा मौके से फरार हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही करधनी थाना पुलिस तुरंत भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और पूरे घर को अपने कब्जे में ले लिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की टीम को भी तुरंत बुलाया गया। एफएसएल टीम मौके से फिंगरप्रिंट और अन्य वैज्ञानिक सबूत जुटाने में जुटी है ताकि जांच पुख्ता हो सके।

पारिवारिक कलह बनी वजह?

गौरतलब है कि पुलिस की शुरुआती जांच में इस जघन्य हत्याकांड के पीछे आपसी पारिवारिक कलह मुख्य वजह मानी जा रही है। पश्चिम जिले के पुलिस उपायुक्त (DCP) प्रशांत किरण ने मीडिया को इस पूरी घटना की आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं।

Hot this week

Topics

बिहार में बाढ़ के बीच आसमानी खतरा, 24 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

जागरण संवाददाता, पटना। बिहार में मानसून की गतिविधियां एक समान...

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!