पहलगाम आतंकी हमला: पीएम मोदी ने पाकिस्तान को दी चेतावनी, कहा – साजिश रचने वालों को मिलेगी कल्पना से बड़ी सजा

मधुबनी/नई दिल्ली, 24 अप्रैल। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद देश में शोक और आक्रोश का माहौल है। इस हमले में अब तक 26 मासूम नागरिकों की जान जा चुकी है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हमले को लेकर आतंकियों और पाकिस्तान को सीधे निशाने पर लिया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने हमले के बाद पहली बार किसी सार्वजनिक मंच से प्रतिक्रिया देते हुए बिहार के मधुबनी जिले में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत में शहीद नागरिकों को श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान वे मंच पर माइक के सामने हाथ जोड़कर खड़े रहे।

‘देश पीड़ा में है, सख्त जवाब मिलेगा’

पीएम मोदी ने कहा,

22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने हमारे मासूम देशवासियों को जिस निर्दयता से मारा, उससे पूरा देश आहत है। हर भारतवासी पीड़ित परिवारों के दुख में साथ खड़ा है।
“*मैं आतंकियों को, और इस हमले की साजिश रचने वालों को स्पष्ट कहना चाहता हूं – उन्हें उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी।

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!