MI vs RR: राजस्थान के खिलाफ जीत के बाद हार्दिक हुए कन्फ्यूज, बोले; मैं नहीं जानता किसका नाम…

IPL 2025 MI vs RR Hardik Pandya Statement: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 में खराब शुरुआत के बाद शानदार वापसी करते हुए लगातार छठी जीत दर्ज की. उन्होंने 50वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को 100 रन से हराया, जहां मुंबई ने 217 रन बनाए और राजस्थान को 117 पर समेट दिया. कप्तान हार्दिक पंड्या ने जीत के बाद बल्लेबाजों की सूझबूझ और गेंदबाजों की सटीकता की तारीफ करते हुए रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन के परसेंटेज शॉट्स की रणनीति को सराहा.                 IPL 2025 MI vs RR Hardik Pandya Statement: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 में खराब शुरुआत के बाद लगातार छठवीं जीत दर्ज की. उन्होंने सीजन के 50वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को 100 रन से शिकस्त दी. मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 217 रन बनाए, जिसके जवाब में राजस्थान 117 पर ही ऑलआउट हो गया. मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हार्दिक पंड्या ने राजस्थान रॉयल्स (RR) पर बड़ी जीत के बाद अपनी टीम की शानदार बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी की जमकर तारीफ की. उन्होंने खास तौर पर परसेंटेज शॉट्स खेलने के महत्व को रेखांकित किया और रोहित शर्मा व रयान रिकेल्टन की बल्लेबाजी की सराहना की. Mumbai Indians vs Rajasthan Royals.

मैच के बाद प्रजेंटेशन में हार्दिक ने कहा, “हम शायद 15 रन और बना सकते थे. थोड़ा मिस कर गए… हम आपस में जो बात कर रहे थे वो यही थी कि परसेंटेज शॉट्स और क्रिकेटिंग शॉट्स खेलें. अगर आप गैप्स में हिट करते हैं तो शॉट्स की वैल्यू होती है. रो (रोहित शर्मा) और रयान ने ऐसे ही बल्लेबाजी की. रयान ने इरादा बनाए रखा और बाउंड्रीज को टारगेट किया, जो शानदार था.”

उन्होंने ‘बैट्समैनशिप’ और टीम की गेंदबाजी को लेकर कहा, “ये कभी इस बारे में नहीं होता कि किसे मौका मिल रहा है, बल्कि इस बारे में होता है कि उस स्थिति में क्या जरूरत है. लोग फिर से उस ‘बैट्समैनशिप’ की ओर लौट रहे हैं, गैप्स में हिट करना, तेजी से दौड़ना, और जिस तरह से हमने बल्लेबाजी की वो सच्चे मायनों में बल्लेबाजी थी.”

गेंदबाजों की तारीफ करते हुए हार्दिक ने कहा, “मैं नहीं जानता कि किसका नाम लूं और किसका नहीं. हमारे पास जो गेंदबाजी आक्रमण है और जो अनुभव है, मुझे कोई चिंता नहीं रहती. सबकुछ बहुत स्पष्ट है, हम फिर से साधारण क्रिकेट खेल रहे हैं, और यही हमारे लिए काम कर रहा है. हम विनम्र रहना चाहते हैं, अनुशासित रहना चाहते हैं और ध्यान बनाए रखना चाहते हैं.”

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!