घुसो पाकिस्तान में, घसीटकर लाओ उन हत्यारों को, जिन्होंने हमारे लोगों को मारा है, रांची में गरजीं अलका लांबा

प्रधानमंत्री आवास में सेना प्रमुखों के साथ बैठक होती है. इसमें संघ के प्रमुख मोहन भागवत बुलाये जाते हैं. उन्होंने कहा कि पहलगाम में 28 लोगों की जान चली गयी. सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री कहते हैं कि हमसे चूक हो गयी. उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में हम पहलगाम से लोगों का ध्यान भटकने नहीं देंगे. उन्होंने कहा कि सर्वदलीय बैठक में सरकार के मुखिया नरेंद्र मोदी नहीं आते. वे पहलगाम नहीं जाते. घायलों से मिलने नहीं जाते. कांग्रेस की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि रांची से एक ललकार उठेगी, जो दिल्ली की सरकार के कानों तक जायेगी. यह जीत आपकी है.

सर्वदलीय बैठक में नहीं आते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी – अलका

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास में सेना प्रमुखों के साथ बैठक होती है. इसमें संघ के प्रमुख मोहन भागवत बुलाये जाते हैं. उन्होंने कहा कि पहलगाम में 28 लोगों की जान चली गयी. सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री कहते हैं कि हमसे चूक हो गयी. उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में हम पहलगाम से लोगों का ध्यान भटकने नहीं देंगे. उन्होंने कहा कि सर्वदलीय बैठक में सरकार के मुखिया नरेंद्र मोदी नहीं आते. वे पहलगाम नहीं जाते. घायलों से मिलने नहीं जाते.

पाकिस्तान के आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए देश तैयार – अलका लांबा

अलका लांबा ने कहा कि जान गंवाने वाले लोगों से मिलने अगर कोई गया, तो राहुल गांधी जाते हैं. राहुल गांधी पहलगाम जाते हैं. शहीद की विधवा को मिलने कानपुर जाते हैं. आज राहुल गांधी लेफ्टिनेंट नरवाल के परिवार से मिलने गये हैं. मोदी जी चुनावी राज्यों में जाकर अठखेलियां कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि आज देश पाकिस्तान के आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है.

अलका लांबा ने कहा- घुसो पाकिस्तान में…

अलका लांबा ने कहा, ‘घुसो पाकिस्तान में. घसीटकर लाओ उन लोगों को, जिन्होंने हमारे लोगों को मार डाला. मोदी सरकार कहती है कि आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दे दिया. आज फिर आतंक सिर उठा रहा है. उसको जवाब देना होगा.’ उन्होंने कहा कि तेलंगाना में हमने जातीय जनगणना करायी. लोगों को आरक्षण भी दे दिया.

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!