ऑपरेशन सिंदूर’: भारत ने पीओके में 9 आतंकी ठिकानों पर किया एयर स्ट्राइक

नई दिल्ली / इस्लामाबाद:
भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में एक निर्णायक कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoJK) में स्थित आतंकवादी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक किया है। इस सैन्य कार्रवाई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया है।

भारतीय वायुसेना ने 22 अप्रैल को हुए जघन्य आतंकवादी हमले के प्रतिशोध में यह कार्रवाई की, जिसमें आतंकियों ने 26 भारतीय पर्यटकों की निर्मम हत्या कर दी थी। आतंकियों ने पीड़ितों का धर्म पूछकर उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया था।

9 आतंकी ठिकानों को बनाया गया निशाना

सूत्रों के अनुसार, यह स्ट्राइक विशेष रूप से कोटली, बहावलपुर और मुजफ्फराबाद जैसे क्षेत्रों में की गई। कुल 9 लोकेशन पर हमले किए गए। पाकिस्तानी समाचार पत्र ‘डॉन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में पाकिस्तान के 3 सैनिक मारे गए और 12 घायल हुए हैं। हालांकि, भारतीय सेना ने स्पष्ट किया कि सिर्फ आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया गया, न कि पाकिस्तानी सैन्य संस्थानों को।

पाकिस्तान में आपात स्थिति

एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और अस्पतालों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

ISPR ने दी प्रतिक्रिया

पाकिस्तान की सेना के मीडिया विंग ISPR के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने इस स्ट्राइक को “कायरतापूर्ण हमला” बताया और कहा कि यह कार्रवाई दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को और भड़का सकती है।

योगी आदित्यनाथ का ट्वीट: “जय हिंद! जय हिंद की सेना!”

एयर स्ट्राइक के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए भारतीय सेना की इस कार्रवाई की सराहना की और लिखा, “जय हिंद! जय हिंद की सेना!

हमले की जिम्मेदारी और भ्रम

पहलगाम हमले की जिम्मेदारी पहले आतंकवादी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली थी, लेकिन बाद में इससे मुकर गया। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि हमले के पीछे लश्कर-ए-तैयबा और ISI का गठजोड़ हो सकता है।


विश्लेषण:
यह स्ट्राइक एक बार फिर दर्शाता है कि भारत अब आतंकवाद के खिलाफ ‘रक्षात्मक नहीं, आक्रामक नीति’ अपना रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस कार्रवाई की गूंज सुनाई देना तय है।


 

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!