भारत में पाकिस्तानी झंडे वाले प्रोडक्ट की बिक्री बंद, सीसीपीए ने ई-कॉमर्स कंपनियों को दिया आदेश

Pakistani Product Ban: भारत सरकार ने पाकिस्तानी झंडे वाले उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री पर रोक लगाई है. सीसीपीए ने अमेजन, फ्लिपकार्ट सहित कई ई-कॉमर्स कंपनियों को नोटिस जारी कर ऐसे उत्पाद तुरंत हटाने का निर्देश दिया है. उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी ने स्पष्ट किया कि राष्ट्र विरोधी सामग्री पर कोई समझौता नहीं होगा.

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत में पाकिस्तान विरोधी भावनाएं तेज हो गई हैं. इसी कड़ी में केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने अमेजन इंडिया और फ्लिपकार्ट समेत कई ई-कॉमर्स कंपनियों को नोटिस जारी किया है. इन कंपनियों को पाकिस्तानी झंडे वाले उत्पाद तुरंत हटाने के निर्देश दिए गए हैं.

उपभोक्ता मंत्री प्रह्लाद जोशी का बयान

केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बुधवार को सोशल मीडिया के ज़रिए जानकारी दी कि ऐसी असंवेदनशीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि सभी प्लेटफॉर्म्स को इस तरह की सामग्री हटाने और राष्ट्रीय कानूनों का पालन करने का निर्देश दिया गया है.

यूबाय इंडिया, एट्सी, द फ्लैग कंपनी को भी नोटिस

केवल बड़ी कंपनियां ही नहीं, बल्कि Ubuy India, Etsy, The Flag Company और The Flag Corporation जैसे प्लेटफॉर्म्स को भी नोटिस जारी किया गया है. सीसीपीए ने स्पष्ट कहा कि पाकिस्तानी झंडों और संबंधित वस्तुओं की बिक्री अस्वीकार्य है.

क्या कानून का उल्लंघन हुआ?

हालांकि, जोशी के पोस्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि इस बिक्री से किस कानून का उल्लंघन हुआ है. लेकिन, सरकार ने संकेत दिया है कि देश की भावना और सुरक्षा के प्रति असंवेदनशीलता अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

पहलगाम आतंकी हमला

सरकार का यह फैसला उस समय आया है, जब 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा 26 निर्दोष नागरिकों की हत्या की गई थी. इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव और राष्ट्रीय भावनाओं में उबाल देखा गया.

Hot this week

बेवफाई का खूनी जाल” पहली मुलाकात और अधूरा सच रहे सावधान

उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर में रहने...

पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर रची पत्नी की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार

बलिया। जनपद बलिया के थाना कोतवाली क्षेत्र में झाड़ियों...

Topics

बेवफाई का खूनी जाल” पहली मुलाकात और अधूरा सच रहे सावधान

उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर में रहने...

पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर रची पत्नी की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार

बलिया। जनपद बलिया के थाना कोतवाली क्षेत्र में झाड़ियों...

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!