Bihar Special Train: बिहार और गुजरात के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने शेड्यूल जारी किया

Bihar Special Train: बिहार में जल्द ही गर्मी की छुट्टियां शुरू होने वाली है. इन छुट्टियों में कई लोग अपने मनपसंद की जगहों पर घूमने के लिए जाया करते हैं. ऐसे में रेलवे की ओर से उन यात्रियों को कोई परेशानी ना हो, इसके लिए कई स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया जाता है. इसी क्रम में अब बिहार और गुजरात के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया.

बुधवार और शुक्रवार को चलेगी स्पेशल ट्रेन

बता दें कि, ‘अहमदाबाद-पटना-राजगीर एक्सप्रेस’ 21 मई से 30 जुलाई 2025 तक बुधवार और शुक्रवार को चलेगी. गाड़ी संख्या 03203/03204 पटना-राजगीर रूट पर संचालित होगी. यह LHB रैक पर चलने वाली ट्रेन(12947/48) अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद अजीमाबाद एक्सप्रेस के रैक से जुड़ी होगी.

जारी किया गया शेड्यूल

वहीं, स्पेशल ट्रेन को लेकर जो शेड्यूल जारी किया गया है, उसके मुताबिक, यात्री अहमदाबाद तक की यात्रा के लिए अहमदाबाद-पटना- अहमदाबाद अजीमाबाद एक्सप्रेस(12947/48) से कनेक्ट कर सकते हैं. पटना जंक्शन से अहमदाबाद के लिए रात 11:45 बजे खुलेगी और अहमदाबाद तीसरे दिन सुबह 4:20 बजे पहुंचेगी.

राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन की टाइमिंग

इधर, राजगीर-पटना स्पेशल (03203) हर बुधवार और शुक्रवार को शाम 8:00 बजे राजगीर से खुलेगी. पटना जंक्शन पर रात 11:10 बजे पहुंचेगी. तो वहीं नालंदा, पावापुरी रोड, बिहार शरीफ जंक्शन, वेना, हरनौत, बख्तियारपुर जंक्शन, खुशरूपुर, फतुहा जंक्शन और पटना साहिब स्टेशन पर रुकेगी. तो वहीं, पटना जंक्शन से बुधवार और शुक्रवार को सुबह 4:35 बजे खुलेगी. राजगीर सुबह 7:30 बजे पहुंचेगी.

Hot this week

बेवफाई का खूनी जाल” पहली मुलाकात और अधूरा सच रहे सावधान

उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर में रहने...

पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर रची पत्नी की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार

बलिया। जनपद बलिया के थाना कोतवाली क्षेत्र में झाड़ियों...

Topics

बेवफाई का खूनी जाल” पहली मुलाकात और अधूरा सच रहे सावधान

उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर में रहने...

पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर रची पत्नी की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार

बलिया। जनपद बलिया के थाना कोतवाली क्षेत्र में झाड़ियों...

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!