Bihar News: सुबह-सुबह मद्य निषेध विभाग के डीएसपी के घर छापेमारी, आवास पर पुलिस बल की तैनाती

Bihar News: बिहार के मद्य निषेध विभाग के डीएसपी के खगड़िया स्थित घर पर सुबह-सुबह निगरानी विभाग की टीम पहुंची है. आवास के बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती है. निगरानी विभाग की टीम दो घंटे से लगातारआवास के भीतर मौजूद है. पढे़ं पूरी खबर… पटना मद्य निषेध विभाग के पुलिस उपाधीक्षक अभय कुमार के खगड़िया कृष्णपुरी स्थित आवास पर स्पेशल निगरानी विभाग की टीम ने छापेमारी की है. आज यानी गुरुवार को सुबह आठ बजे से निगरानी की टीम पुलिस उपाधीक्षक के आवास पर छापेमारी कर रही है. जानकारी के अनुसार, अभय कुमार 1994 बैच में दारोगा बने थे. इन्हें मुंगेर जिले के कजरा थाना में ड्यूटी के दौरान नक्सलियों द्वारा अपहरण कर लिया गया था. काफी प्रयास के बाद उन्हें नक्सलियों के चंगुल से मुक्त कराया गया है. फिलहाल, वे पटना मद्य निषेध विभाग में डीएसपी के पद पर तैनात हैं. हालांकि, छापेमारी की प्रशासनिक पुष्टि नहीं की गई है. लेकिन, सूत्रों के मुताबिक 2 घंटे से पुलिस उपाधीक्षक के घर पर छापेमारी जारी है. स्थानीय पुलिस उनके आवास को चारों तरफ से घेर रखा है.

Hot this week

बेवफाई का खूनी जाल” पहली मुलाकात और अधूरा सच रहे सावधान

उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर में रहने...

पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर रची पत्नी की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार

बलिया। जनपद बलिया के थाना कोतवाली क्षेत्र में झाड़ियों...

Topics

बेवफाई का खूनी जाल” पहली मुलाकात और अधूरा सच रहे सावधान

उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर में रहने...

पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर रची पत्नी की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार

बलिया। जनपद बलिया के थाना कोतवाली क्षेत्र में झाड़ियों...

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!