BLA Attack : बलूच आर्मी ने उड़ाए पाकिस्तानी सैनिकों के चीथड़े, 29 जवान ढेर

BLA Attack : क्वेटा में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) की स्पेशल यूनिट फतह स्क्वाड ने पाकिस्तानी सैनिकों को ले जा रही एक बस को IED धमाके से निशाना बनाया. यह हमला BLA की खुफिया इकाई ZIRAB से मिले इनपुट के आधार पर अंजाम दिया गया. बलूच आर्मी लगातार हमले कर रही है जिसने पाकिस्तान की टेंशन बढ़ा दी है.

ZIRAB ने पाकिस्तानी सेना पर रखी पैनी नजर

ZIRAB लगातार उस बस पर पैनी नजर रख रहा था, जो पाकिस्तानी सैन्यकर्मियों को कराची से क्वेटा लेकर जा रही थी. इसी दौरान BLA ने उस पर IED से अटैक कर दिया. इस हमले में 27 पाकिस्तानी सैन्यकर्मी मौके पर ही मारे गए, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए. बस में कुछ कव्वाली गायक भी सवार थे. बीएलए ने कहा कि बस में मौजूद कव्वाली कलाकार उनके निशाने पर नहीं थे, इसलिए उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया.

इसी बीच, बीएलए ने कलात के हजार गांजी इलाके में एक और IED हमला किया, जो पाकिस्तानी सेना की गाड़ी को निशाना बनाकर किया गया था. इस हमले में दो सैनिक मारे गए. कलात में हुए इस ऑपरेशन में सेना के इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी भारी नुकसान पहुंचा.

दोनों हमलों की जिम्मेदारी BLA ने ली

BLA ने दोनों हमलों की जिम्मेदारी ली, और कहा कि पाकिस्तानी सेना के खिलाफ उनकी जंग तब तक जारी रहेगी, जब तक बलूचिस्तान को आजादी नहीं मिल जाती. साथ ही चेतावनी दी कि पाकिस्तान की सेना को इसकी कीमत चुकानी होगी. इससे पहले, 11 मार्च को बीएलए के लड़ाकों ने क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक कर लिया था जिसके बाद हड़कंप मच गया था. ट्रेन में 440 यात्री सवार थे. इस हमले में बीएलए ने 26 लोगों को मार डाला था, जिनमें 18 सुरक्षाकर्मी भी शामिल थे.

Hot this week

बेवफाई का खूनी जाल” पहली मुलाकात और अधूरा सच रहे सावधान

उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर में रहने...

पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर रची पत्नी की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार

बलिया। जनपद बलिया के थाना कोतवाली क्षेत्र में झाड़ियों...

Topics

बेवफाई का खूनी जाल” पहली मुलाकात और अधूरा सच रहे सावधान

उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर में रहने...

पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर रची पत्नी की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार

बलिया। जनपद बलिया के थाना कोतवाली क्षेत्र में झाड़ियों...

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!