LoC Firing: नहीं सुधर रहा पाकिस्तान! रातभर दागी गोलियां, भारतीय सेना ने दिया मुहतोड़ जवाब

LoC Firing: पाकिस्तान अपनी कायराना हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। नियंत्रण रेखा (LoC) पर एक बार फिर पाकिस्तान ने लगातार पांचवें दिन सीजफायर का उल्लंघन किया है. पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान की  पाकिस्तान अपने कायराना करतुत से बाज नहीं आ रहा है. एक बार फिर से पाकिस्तान ने लगातार पांचवे दिन सीजफायर का उल्लंघन किया है. पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान के तरफ से कायराना हरकत जारी है. भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को करारा जवाब दिया है. पाकिस्तान के तरफ से कुपवाड़ा और बारामूला में फायरिंग की है.ओर से तनाव भड़काने की कोशिशें लगातार तेज हो गई हैं.

आतंकियों पर लगातार भारतीय सेना कर रही कार्रवाई

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सुरक्षा बलों ने बड़ा एक्शन लिया है. हमले के बाद घाटी में आतंकियों के खिलाफ एक व्यापक अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत कई स्थानीय आतंकियों के ठिकानों को तबाह कर दिया गया है. सूत्रों के मुताबिक, सेना ने बैसारन घाटी से सटे कोकरनाग के जंगलों को पूरी तरह घेर लिया है. जहां हमले के बाद आतंकियों के एक समूह के देखे जाने की खबर है. सुरक्षाबलों को इनपुट मिला था कि यही ग्रुप पहलगाम हमले में शामिल हो सकता है. इलाके में जमीन से हवा तक निगरानी की जा रही है. सेना ने हमले से जुड़े स्थानीय आतंकियों के घरों को विस्फोटकों से ध्वस्त कर दिया है.

LOC पर तनाव

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना ने 26-27 अप्रैल की रात को तुतमारी गली और रामपुर सेक्टर के विपरीत इलाकों में पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी की. इसका प्रभावी ढंग से जवाब दिया गया. 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों के मारे जाने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव व्याप्त है. हमले में मारे गए लोग अधिकतर पर्यटक थे. सुरक्षा बलों द्वारा कश्मीर घाटी में आतंकवाद विरोधी अभियान तेज कर दिया है. इसके इतर नियंत्रण रेखा पर तनाव बरकरार है.

Hot this week

बेवफाई का खूनी जाल” पहली मुलाकात और अधूरा सच रहे सावधान

उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर में रहने...

पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर रची पत्नी की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार

बलिया। जनपद बलिया के थाना कोतवाली क्षेत्र में झाड़ियों...

Topics

बेवफाई का खूनी जाल” पहली मुलाकात और अधूरा सच रहे सावधान

उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर में रहने...

पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर रची पत्नी की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार

बलिया। जनपद बलिया के थाना कोतवाली क्षेत्र में झाड़ियों...

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!