Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है, वायु सेना ने दी अहम जानकारी

Operation Sindoor : भारतीय वायु सेना (IAF) ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है. एयरफोर्स की ओर से कहा गया है कि जल्द ब्रीफिंग दी जाएगी. जानें एक्स पर क्या लिखा वायु सेना ने.

Operation Sindoor : भारतीय वायु सेना (IAF) ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अहम  जानकारी दी है. एक्स पर लिखा गया– चूंकि ऑपरेशन अभी भी जारी है, इसलिए समय आने पर विस्तृत ब्रीफिंग की जाएगी. भारतीय वायुसेना सभी से अटकलों और असत्यापित सूचनाओं के प्रसार से बचने का आग्रह करती है. IAF ने लिखा कि ऑपरेशन सिंदूर में अपने सौंपे गए कार्यों को सटीकता के साथ सफलतापूर्वक अंजाम दिया है. ऑपरेशन राष्ट्रीय उद्देश्यों के अनुरूप सोच-समझकर और विवेकपूर्ण तरीके से संचालित किए गए.

पाकिस्तान ने तीन घंटे में तोड़ा सीजफायर

तीन दिनों के तनाव के बाद शनिवार शाम भारत और पाकिस्तान सीजफायर पर सहमत हुए. यह समझौता भारत की शर्तों पर हुआ था, लेकिन मात्र तीन घंटे बाद ही पाकिस्तान ने इसका उल्लंघन करते हुए भारतीय सीमा के कई क्षेत्रों में ड्रोन हमले किए और एलओसी पर फायरिंग भी की. भारतीय सेना ने तुरंत और प्रभावी ढंग से जवाब देते हुए सभी हमलों को नाकाम कर दिया.

पाकिस्तान की कार्रवाई के तुरंत बाद, शनिवार देर रात भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि कुछ दिन से चल रही सैन्य कार्रवाई को रोकने के लिए दोनों देशों ने शाम को समझौता किया था. लेकिन अब पाकिस्तान लगातार इस समझौते का उल्लंघन कर रहा है. भारतीय सेना जवाब दे रही है और हालात पर नजर रखे हुए है. सेना को सख्त कदम उठाने के आदेश मिल चुके हैं. पाकिस्तान से कहा गया है कि वह हालात को समझे और ऐसी हरकतें तुरंत रोके.

 डाेनाल्ड ट्रंप ने सबसे पहले किया ऐलान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट कर बताया कि अमेरिका की मध्यस्थता में पूरी रात चली बातचीत के बाद भारत और पाकिस्तान ने तत्काल और पूर्ण संघर्ष विराम पर सहमति बना ली है. उन्होंने इस फैसले को दोनों देशों की समझदारी करार देते हुए उन्हें बधाई दी. ट्रंप ने कहा कि यह कदम शांति और स्थिरता की दिशा में एक अहम प्रयास है. इसके बाद भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी और पाकिस्तान के विदेश मंत्री इस्हाक डार ने भी पुष्टि की कि शनिवार शाम पांच बजे से संघर्ष विराम लागू हो गया है. दोनों देशों ने इसे एक सकारात्मक कदम बताया.

Hot this week

बेवफाई का खूनी जाल” पहली मुलाकात और अधूरा सच रहे सावधान

उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर में रहने...

पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर रची पत्नी की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार

बलिया। जनपद बलिया के थाना कोतवाली क्षेत्र में झाड़ियों...

Topics

बेवफाई का खूनी जाल” पहली मुलाकात और अधूरा सच रहे सावधान

उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर में रहने...

पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर रची पत्नी की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार

बलिया। जनपद बलिया के थाना कोतवाली क्षेत्र में झाड़ियों...

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!