Rail Accident: साहिबगंज में बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी की 18 बोगी पटरी से उतरी, रेलवे को लाखों का नुकसान

Jharkhand Rail Accident: साहिबगंज के बरहरवा में गुरुवार सुबह बड़ा रेल हादसा हुआ. यहां एक मालगाड़ी की 18 बोगी पटरी से उतर गयी. गनीमत रही कि हादसे में जान-माल की क्षति नहीं हुई. हालांकि, दुर्घटना में रेलवे को लाखों का नुकसान होने की संभावना जतायी जा रही है.

18 बोगी पटरी से उतरी

जानकारी के अनुसार, मालदा रेल मंडल अंतर्गत बरहरवा रेलवे लोडिंग पॉइंट पर गुरुवार की सुबह पत्थर लोड मालगाड़ी अचानक बेपटरी हो गई. इस दुर्घटना में मालगाड़ी की करीब 18 बोगी पटरी से उतरकर नीचे गिर गई. हालांकि, घटना के बाद किसी की हताहत होने की कोई खबर नहीं है.

मामले की जांच करने पहुंचे अधिकारी

इधर, मामले की जानकारी मिलते ही बरहरवा रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ, स्ट्रेशन प्रबंधक और मालदा डीआरएम ऑफिस के वरीय अधिकारी घटनास्थल पर मामले की जांच करने के लिए पहुंच रहे हैं. इस घटना में रेलवे को लाखों का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है.

Hot this week

बेवफाई का खूनी जाल” पहली मुलाकात और अधूरा सच रहे सावधान

उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर में रहने...

पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर रची पत्नी की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार

बलिया। जनपद बलिया के थाना कोतवाली क्षेत्र में झाड़ियों...

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!