Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड के सभी 5 आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड के सभी 5 आरोपियों को कोर्ट ने 8 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया. पुलिस ने भी आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया था. राजा की पत्नी सोनम को मंगलवार देर रात पूर्वोत्तर राज्य लाया गया, जबकि चार अन्य को ट्रांजिट रिमांड पर बुधवार को यहां लाया गया.

हनीमून मनाने मेघायल पहुंचे राजा की हुई हत्या, पत्नी सोनम सहित पांच पर आरोप

इंदौर निवासी ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी पत्नी सोनम (24) के साथ हनीमून मनाने मेघालय आये थे और इसी दौरान वारदात को अंजाम दिया गया. सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके साथियों को राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रचने में कथित भूमिका के लिए मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया गया. राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम 23 मई को मेघालय के सोहरा इलाके में हनीमून मनाने के दौरान लापता हो गए थे. राजा का शव दो जून को एक खड्ड में मिला था.

अपराध स्थल पर घटना की कड़ियां जोड़ेगी एसआईटी

विशेष जांच दल (एसआईटी) सोहरा में अपराध स्थल पर घटना की कड़ियां जोड़ने और अपराध का दृश्य दोहराने के लिए आरोपियों की पुलिस हिरासत का अनुरोध किया था. एसआईटी ने इंदौर से गिरफ्तार आरोपियों को 6 दिन की रिमांड पर लिया था, जबकि गाजीपुर से गिरफ्तार सोनम को 3 दिन की रिमांड पर लिया गया था.

Hot this week

बेवफाई का खूनी जाल” पहली मुलाकात और अधूरा सच रहे सावधान

उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर में रहने...

पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर रची पत्नी की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार

बलिया। जनपद बलिया के थाना कोतवाली क्षेत्र में झाड़ियों...

Topics

बेवफाई का खूनी जाल” पहली मुलाकात और अधूरा सच रहे सावधान

उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर में रहने...

पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर रची पत्नी की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार

बलिया। जनपद बलिया के थाना कोतवाली क्षेत्र में झाड़ियों...

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!