पटना में खराब मौसम ने रोकी उड़ान की लैंडिंग, एयर इंडिया की दिल्ली से पटना आ रही फ्लाइट को किया गया डायवर्ट

Air India Flight: मूसलधार बारिश और खराब मौसम के कारण शनिवार शाम दिल्ली से पटना आ रही फ्लाइट को एयर ट्रैफिक कंट्रोल से लैंडिंग की इजाजत नहीं मिल सकी. 170 यात्रियों से भरा विमान दो बार चक्कर काटने के बाद वाराणसी एयरपोर्ट डायवर्ट कर दिया गया.

फ्लाइट पटना एयरस्पेस में पहुंचने के बाद दो बार रनवे के ऊपर चक्कर काटी, लेकिन लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और लो विजिबिलिटी के कारण एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से लैंडिंग की इजाज़त नहीं मिल सकी. सुरक्षा को देखते हुए अंततः विमान को वाराणसी भेज दिया गया.

यात्रियों के लिए वैकल्पिक इंतजाम

एयरलाइन की ओर से यात्रियों को वाराणसी से पटना लाने की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है. कुछ को सड़क मार्ग से, तो कुछ को अन्य फ्लाइट्स के जरिए भेजने की योजना बनाई जा रही है. वहीं, पटना एयरपोर्ट पर भी उस फ्लाइट का इंतजार कर रहे 150 यात्रियों को वैकल्पिक विमान से रवाना करने की तैयारी है.

लगातार बढ़ रही हैं उड़ानों में बाधाएं

एक दिन पहले भी गुवाहाटी से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी समस्या आई थी. कम ईंधन की स्थिति में ‘मेडे कॉल’ देकर उसे बेंगलुरु एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करानी पड़ी थी. ऐसे मामलों में यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि होती है, लेकिन इन घटनाओं से लगातार बढ़ रही यात्रियों की परेशानी भी सामने आ रही है.

Hot this week

बेवफाई का खूनी जाल” पहली मुलाकात और अधूरा सच रहे सावधान

उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर में रहने...

पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर रची पत्नी की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार

बलिया। जनपद बलिया के थाना कोतवाली क्षेत्र में झाड़ियों...

Topics

बेवफाई का खूनी जाल” पहली मुलाकात और अधूरा सच रहे सावधान

उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर में रहने...

पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर रची पत्नी की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार

बलिया। जनपद बलिया के थाना कोतवाली क्षेत्र में झाड़ियों...

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!