Murder News: धनबाद रेलवे स्टेशन पर युवक की चाकू मारकर हत्या, बचाने आया छोटा भाई भी घायल

Murder News : कल शनिवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की चाकू से मरकर हत्या कर दी. युवक को बचाने आये छोटे भाई पर भी अपराधियों ने चाकू से हमला किया और मौके से फरार हो गये. घटना की जानकारी पाकर धनबाद और सरायढेला पुलिस अस्पताल पहुंची.

लूट की नीयत से अपराधियों ने किया हमला

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात करीब 10 बजे साहिल सूरी अपने भाई विक्की और सुल्तान के साथ पटना जाने के लिए धनबाद स्टेशन में टिकट खरीदने जा रहा था. इसी दौरान रेलवे फाटक के पास लूट की नीयत से अज्ञात अपराधियों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया. युवक को बचाने आये छोटे भाई विक्की को भी अपराधियों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गये.

जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों भाइयों को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने साहिल को मृत घोषित कर दिया. गंभीर रूप से घायल विक्की का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना की जानकारी पाकर धनबाद और सरायढेला पुलिस अस्पताल पहुंची. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Hot this week

बेवफाई का खूनी जाल” पहली मुलाकात और अधूरा सच रहे सावधान

उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर में रहने...

पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर रची पत्नी की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार

बलिया। जनपद बलिया के थाना कोतवाली क्षेत्र में झाड़ियों...

Topics

बेवफाई का खूनी जाल” पहली मुलाकात और अधूरा सच रहे सावधान

उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर में रहने...

पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर रची पत्नी की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार

बलिया। जनपद बलिया के थाना कोतवाली क्षेत्र में झाड़ियों...

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!