राजधानी लखनऊ में बदला पुलिस नेतृत्व, तरुण गाबा नए कमिश्नर, 15 IPS अधिकारियों के तबादले

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. जारी तबादला सूची के अनुसार वर्ष 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी तरुण गाबा को लखनऊ का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है. वह अब तक पुलिस मुख्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) के पद पर तैनात थे.

अमरेंद्र सिंह सेंगर को डीजी सुरक्षा की जिम्मेदारी

वहीं, लखनऊ के मौजूदा पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह सेंगर को डीजी सुरक्षा और अभिसूचना की जिम्मेदारी दी गई है. शासन की ओर से जारी सूची में अन्य आईपीएस अधिकारियों के नाम और नई तैनाती की जानकारी भी शामिल है.

पीयूष मोर्डिया बने प्रयागराज के पुलिस आयुक्त

तबादला सूची में अन्य प्रमुख बदलावों के तहत पीयूष मोर्डिया को प्रयागराज का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है. वहीं, मुथा अशोक जैन को पुलिस महानिदेशक (अग्निशमन एवं आपात सेवाएं) की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा राम कुमार को एडीजी गोरखपुर जोन और नवीन अरोरा को एडीजी वाराणसी जोन का प्रभार दिया गया है. शासन की ओर से किए गए इस फेरबदल को प्रदेश की पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था में अहम बदलाव माना जा रहा है.

Image

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!