
लखनऊ। Sushant Golf City स्थित Celebrity Garden में बड़े मंगल के पावन अवसर पर दोनों गेटों पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं कॉलोनी निवासियों ने सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया। 
मेन गेट के पास Maheshwar Vatika Mandir Trust एवं सेलिब्रिटी गार्डन के निवासियों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान बजरंग बली के चरणों में प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें मोहित टंडन, कम्बोज जी, पीके अग्रवाल, अंशुल दुबे, विनीत शिवहरे, सिन्हा जी, गजेंद्र सिंह सहित सभी टावरों के लोगों ने सेवा भाव से योगदान दिया।
वहीं पीछे के गेट पर कॉलोनी निवासी एवं अपर नगर आयुक्त श्री अरुण गुप्ता जी द्वारा भी भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं।
कार्यक्रम में माननीय Rajeshwar Singh जी की टीम की ओर से श्री शैलेन्द्र जी प्रतिनिधि, सुश्री सुमन जी एवं अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। इसके अलावा विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कई पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
बड़े मंगल के अवसर पर आयोजित दोनों भंडारों में श्रद्धा, सेवा और सामाजिक एकता का सुंदर संदेश देखने को मिला।
सेलिब्रिटी गार्डन में बड़े मंगल पर दोनों गेटों पर हुआ भव्य भंडारा
Popular Categories





