N टावर में भीषण आग, निवासियों और कर्मचारियों की बहादुरी से टला बड़ा हादसा, होगा सम्मान

भगवान दुबे वायु सेना अधिकारी
लखनऊ। Sushant Golf City स्थित Celebrity Garden के N टावर में मंगलवार देर रात लगभग 2:45 बजे भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि मौके पर मौजूद कुछ साहसी लोगों ने जान जोखिम में डालकर प्रयास न किया होता, तो भारी जान-माल का नुकसान हो सकता था।
पी टावर के गार्ड नीरज पटेल और श्रवण कुमार इलेक्ट्रिशियन ने किचन की खिड़की से अंदर प्रवेश कर आग बुझाने का प्रयास किया तथा फ्लैट में सो रहे चार कारपेंटरों को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं  PKअग्रवाल एवं अन्य निवासियों ने पूरे टावर में लोगों को फोन कर जगाया और नीचे उतरने की सूचना दी।
जानकारी के अनुसार श्री भगवान दुबे रिटायर्ड वायु सेना अधिकारी ने साहसिक कदम उठाते हुए हौज पाइप खोलकर तथा फायर सिलेंडरों का उपयोग कर आग बुझाने का प्रयास किया। बताया गया कि आग पर नियंत्रण पाने में लगभग 14 फायर सिलेंडरों का प्रयोग किया गया। उनकी सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से आग को फैलने से रोकने में बड़ी मदद मिली।
मेन गेट पर मौजूद सेलिब्रिटी ग्रीन के सुपरवाइजर रोहन, K टावर के गार्ड अरुण सिंह, सचिव जी, अध्यक्ष जी एवं अन्य लोगों ने भी राहत कार्य में महत्वपूर्ण सहयोग किया।
सेलिब्रिटी ग्रीन के सुपरवाइजर रोहन ने बताया कि जब वह राउंड पर थे, तभी उन्हें तेज रोशनी दिखाई दी। नजदीक जाकर देखा तो एक फ्लैट में आग की लपटें उठ रही थीं। वह तुरंत भागकर मौके पर पहुंचे, जहां  गार्ड सो रहे थे। उन्हें जगाकर अंदर लाया गया, जिसके बाद सभी लोगों को आग लगने की जानकारी हो सकी और राहत कार्य शुरू हुआ।
घटना के दौरान कई गंभीर कमियां भी सामने आईं। बताया गया कि बिल्डर द्वारा बनाए गए फायर पॉइंट का पानी का वाल्व बंद था। साथ ही अधिकांश लोगों को फायर सिस्टम संचालन की जानकारी नहीं थी। सौभाग्य से N ब्लॉक में रहने वाले एक वायुसेना अधिकारी को फायर सिस्टम की जानकारी थी, जिनकी मदद से आग पर नियंत्रण पाया जा सका।
आग की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। फायर अधिकारी  का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो पूरी बिल्डिंग में बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था एवं फायर सेफ्टी को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
स्थानीय निवासियों ने साहस दिखाने वाले सभी लोगों को सम्मानित करने तथा सुरक्षा एवं फायर व्यवस्था की तत्काल समीक्षा कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।

Hot this week

बिना पक्ष जाने समाचार प्रकाशित करने पर उठे सवाल, जांच पूरी होने से पहले लगाए गए गंभीर आरोप

मोहनलालगंज, लखनऊ। सरथूवा गांव स्थित गाटा संख्या 174 एवं...

बेवफाई का खूनी जाल” पहली मुलाकात और अधूरा सच रहे सावधान

उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर में रहने...

पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर रची पत्नी की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार

बलिया। जनपद बलिया के थाना कोतवाली क्षेत्र में झाड़ियों...

Topics

बेवफाई का खूनी जाल” पहली मुलाकात और अधूरा सच रहे सावधान

उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर में रहने...

पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर रची पत्नी की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार

बलिया। जनपद बलिया के थाना कोतवाली क्षेत्र में झाड़ियों...

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!