हरदोई में ट्रेन डिरेल करने की कोशिश नाकाम, लोको पायलट की सूझबूझ से बची यात्रियों की जान, देखें वीडियो

इमरजेंसी ब्रेक लगाकर पायलट ने रोकी ट्रेन

दलेलनगर और उमरताली स्टेशन के बीच सोमवार शाम एक बड़ी रेल दुर्घटना होते-होते टल गई. पुलिस और रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अज्ञात बदमाशों ने ट्रैक पर अर्थिंग वायर का इस्तेमाल कर लकड़ी का गुटका बांध दिया था, जिससे ट्रेनों को डिरेल करने की साजिश रची गई थी. घटना उस वक्त सामने आई जब दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही राजधानी एक्सप्रेस (20504) के लोको पायलट की नजर ट्रैक पर पड़ी. स्थिति की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाया और ट्रेन को रोक दिया.

पायलट की सजगता से टली दूसरी अनहोनी

अराजक तत्वों ने राजधानी एक्सप्रेस के बाद अब काठगोदाम एक्सप्रेस (15044) को भी पटरी से उतारने की कोशिश की गई. पुलिस की जानकारी के मुताबिक, लोको पायलट की सजगता की वजह से अनहोनी की यह घटना टल गई, जिससे कोई नुकसान नहीं हुआ. पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने सोमवार शाम को घटनास्थल का दौरा किया और आवश्यक निर्देश जारी किए. उन्होंने पुष्टि की कि राजकीय रेलवे पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस की टीम घटना की जांच कर रही है.

 

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!