Aaj Ka Mausam UP weather: उत्तर प्रदेश में मौसम में लगातार तब्दीली देखने को मिल रही है. प्रदेश वासियों को कभी तेज धूप तो कभी झोंकेदार हवाओं का सामना करना पड़ रहा है. लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य में आने वाले 2 दिनों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है. इसके लिए IMD ने प्रदेश में येलो अलर्ट भी जारी किया है.
यूपी में आज का मौसम
मौसम विभाग की मानें तो 1 जून को प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में कुछ स्थानों पर और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ने की आशंका जताई है. इस दौरान कुल 47 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही IMD ने 40 से 50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं. इस दौरान बादल गरजने और बिजली चमकने की भी चेतावनी जारी की गई है. (1 June UP Weather)
इन जिलों में भारी बारिश की आशंका
IMD के अनुसार, रविवार यानी आज उत्तर प्रदेश के कई जिलों में वज्रपात के साथ बिजली कड़कने का अनुमान लगाया गया है. इसमें गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आसपास के इलाकों में शामिल हैं. इस दौरान मौसम विभाग ने कई जिलों में 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान लगाया है. (June 1 UP Ka Mausam)
क्यों बदल रहा मौसम?
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, प्रदेश में शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर तेज झोंकेदार हवाओं और आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. उन्होंने बताया कि सतही स्तर पर निचले क्षोभमंडल में सक्रिय आर्द्र पुरवा हवाएं जब मध्य क्षोभमंडलीय क्षेत्र में बह रही शुष्क पछुआ हवाओं से टकराईं, तो उनके बीच प्रतिक्रिया हुई, जिसके चलते यह मौसमीय बदलाव देखने को मिला.





