BJP नेता का काटा चालान, हुआ तबादला, ”लेडी सिंहम” ने FB पर लिखा – मिला ”इनाम”, वीडियो वायरल
लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का राज्य में कानून का राज स्थापित करने का दावा खोखला साबित होता नजर आ रहा है. बुलंदशहर जिले के सियाना की सर्किल ऑफिर उर्फ ‘लेडी सिंहम’ का भाजपा नेताओं को कानून का सबक सिखाने पर उनका तबादला बुलंदशहर से बहराइच कर दिया गया है. इसके बाद ‘लेडी सिंहम’ ने अपने फेसबुक पेज पर योगी सरकार द्वारा किये गये तबादले पर कानून का राज स्थापित करने के योगी सरकार के दावे पर व्यंग्यात्मक लहजे में निशाना साधा है. उन्होंने अपने फेसबुक पर एक शेर पोस्ट करते हुए खुशी जाहिर करते हुए लिखा है कि उन्हें उनके अच्छे कार्यों का इनाम मिला है कि उनका तबादला कर दिया गया है.



