ईरान में फंसे बलिया के 5 श्रद्धालु, सपा सांसद ने विदेश मंत्रालय को लिखा पत्र

Israel Iran War: बलिया जिले के रसड़ा कस्बे के पांच लोग ईरान की राजधानी तेहरान में धार्मिक यात्रा के दौरान फंस गए हैं. युद्ध के हालात के चलते वहां से उड़ानें रद्द हो चुकी हैं, जिससे उनकी भारत वापसी संभव नहीं हो पा रही है. इस स्थिति में उनके परिजनों और स्थानीय सांसद ने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है.

सकुशल वापसी की प्रार्थना कर रहे परिजन

फंसे हुए श्रद्धालुओं में सैयद असद अली बकर, सैयद मोहम्मद मुजतबा हुसैन, सैयद मोहम्मद अन, शमा जहां और सैयद नज्मुसकिब शामिल हैं. सभी 25 मई को जियारत पर निकले थे और इराक होते हुए ईरान पहुंचे. फिलहाल वे तेहरान के एक होटल में सुरक्षित हैं. उनके परिजन लगातार उनकी सकुशल वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं. परिजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की है. रसड़ा निवासी अतीफ ने बताया कि मशीउर्रहमान नामक एक अन्य व्यक्ति भी उनके साथ गया था, लेकिन वह 7 जून को ही भारत लौट आया.

सपा सांसद ने विदेश मंत्रालय को लिखा पत्र

इस बीच बलिया से समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पांडेय ने विदेश मंत्रालय को पत्र भेजकर पांचों फंसे श्रद्धालुओं की सुरक्षित भारत वापसी के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने लिखा कि मौजूदा हालात के चलते विमान सेवाएं बंद हैं और भारतीय नागरिकों की वापसी के रास्ते सीमित हैं, इसलिए केंद्र सरकार को विशेष पहल करनी चाहिए.

Hot this week

बेवफाई का खूनी जाल” पहली मुलाकात और अधूरा सच रहे सावधान

उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर में रहने...

पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर रची पत्नी की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार

बलिया। जनपद बलिया के थाना कोतवाली क्षेत्र में झाड़ियों...

Topics

बेवफाई का खूनी जाल” पहली मुलाकात और अधूरा सच रहे सावधान

उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर में रहने...

पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर रची पत्नी की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार

बलिया। जनपद बलिया के थाना कोतवाली क्षेत्र में झाड़ियों...

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!