lucknow

UP Mango Festival: लखनऊ में तीन दिवसीय ‘उत्तर प्रदेश आम महोत्सव’ की शानदार शुरुआत हुई. सीएम योगी ने उद्घाटन कर किसानों से आमों की खासियत जानी और ‘योगी आम’ देखकर मुस्कुरा उठे। 800 किस्मों के आम प्रदर्शित हुए. सीएम ने आम उत्पादकों को सम्मानित किया और आमों की पहली खेप विदेश रवाना की. सीएम ने प्रदर्शनी में पहुंचकर किसानों से आमों की खासियत जानी. इसी दौरान उनके हाथ में ‘योगी आम’ आया, जिस पर लिखा नाम देखकर वे मुस्कुरा उठे और आम को हाथ में लेकर फोटो खिंचवाई.
सीएम योगी ने आम उत्पादकों को किया सम्मानित
सीएम योगी ने प्रगतिशील आम उत्पादकों को सम्मानित भी किया. सीएम योगी ने मजाकिया अंदाज में कृषि मंत्री दिनेश प्रताप सिंह से कहा कि सबसे पहले रायबरेली के किसान को सम्मानित करा दिया, पता नहीं रायबरेली में बाग भी हैं या नहीं.





