यूपी: पूरे प्रदेश में कोहरे का असर, एयरपोर्ट पर तीन उड़ानें हुईं रद्द; दस-दस घंटे लेट हुईं ट्रेनें

Fog in UP: पूरे यूपी में कोहरे का प्रभाव पड़ रहा है। इसका असर विमान के साथ-साथ ट्रेन सेवाओं पर भी देखा जा रहा है। सड़कों पर भी सुबह वाहन रेंगते दिखे।कोहरे का सितम थम नहीं रहा। घने कोहरे से हवाई, रेल और बस सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। उड़ानों की लेटलतीफी और रद्द होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर यात्री ठंड में ठिठुर रहे हैं। शनिवार को ट्रेन, बस और विमानों की लेटलतीफी से 30 हजार से अधिक यात्री प्रभावित हुए। शनिवार को दिल्ली की तीन उड़ानें निरस्त कर दी गईं, जबकि दर्जनभर उड़ानें चार-चार घंटे तक देरी से संचालित हुईं। बस अड्डों से चार बसें कैंसिल रहीं और 50 से अधिक बसें घंटों देरी से पहुंचीं। रेल सेवाओं का भी यही हाल रहा। गोरखधाम और कैफियात एक्सप्रेस 10-10 घंटे लेट रहीं।

Hot this week

बेवफाई का खूनी जाल” पहली मुलाकात और अधूरा सच रहे सावधान

उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर में रहने...

पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर रची पत्नी की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार

बलिया। जनपद बलिया के थाना कोतवाली क्षेत्र में झाड़ियों...

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!