आजकल प्रॉपर्टी से जुड़े धोखाधड़ी और मालिकाना हक के झगड़े बढ़ रहे हैं, इसलिए खरीदारी से पहले पूरी जांच-पड़ताल (ड्यू डिलिजेंस) करना बेहद जरूरी है. यहां हम आपको 12 जरूरी डॉक्यूमेंट्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें पहले ही चेक कर आप आगे चलकर खुद को किसी तरह की परेशानी से बचा सकते हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-

Home Buying Tips: घर खरीदना जिंदगी का सबसे बड़ा निवेश होता है. ऐसे में इस निवेश को करते समय कई बातों को ध्यान में रखना बेहद जरूरी हो जाता है. एक छोटी सी भी गलती आगे चलकर बड़े नुकसान का कारण बन सकती है, साथ ही आपको सालों के कानूनी विवाद में फंसा सकती है. खासकर आजकल प्रॉपर्टी से जुड़े धोखाधड़ी और मालिकाना हक के झगड़े बढ़ रहे हैं, इसलिए खरीदारी से पहले पूरी जांच-पड़ताल (ड्यू डिलिजेंस) करना बेहद जरूरी है. यहां हम आपको 12 जरूरी डॉक्यूमेंट्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें पहले ही चेक कर आप आगे चलकर खुद को किसी तरह की परेशानी से बचा सकते हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-
इन कागजों पर जरूर दें ध्यान
टाइटल डीड सबसे पहले टाइटल डीड (Original Title Deed) देखें. इससे पता चलता है कि बेचने वाला व्यक्ति ही असली मालिक है या नहीं. यह दस्तावेज उसके नाम पर रजिस्टर्ड होना चाहिए.
चेन ऑफ टाइटल डॉक्यूमेंट्सचेन ऑफ टाइटल डॉक्यूमेंट्स से प्रॉपर्टी का पूरा इतिहास पता चलता है.जैसे- पहले ये किसके नाम थी और कैसे ट्रांसफर हुई. अगर रिकॉर्ड साफ और लगातार है, तो विवाद की संभावना कम होती है.



