सरोजनीनगर के सेवई गांव में जमीन रिकॉर्ड से छेड़छाड़ का मामला

लखनऊ सरोजनीनगर तहसील क्षेत्र के ग्राम सेवई (सुशांत गोल्फ सिटी) में जमीन के राजस्व अभिलेखों में कथित जालसाजी का मामला सामने आया है। ग्राम सेवई निवासी विनोद कुमार पुत्र महंथ प्रसाद  निवासी सरोजनीनगर द्वारा थाना सुशांत गोल्फ सिटी में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार गाटा संख्या 780, 537 एवं 615 की खतौनी में दर्ज मूल खातेदारों से असंबंधित व्यक्ति द्वारा स्वयं को वारिस दर्शाकर नाम दर्ज कराने का आरोप है। आरोप है कि नावेद पुत्र हिदायत हुसैन ने धारा 35 उ.प्र. राजस्व संहिता की कार्यवाही में कथित रूप से स्वयं निर्मित वंशावली प्रस्तुत कर राजस्व अभिलेखों में नाम दर्ज करा लिया।
शिकायत में कहा गया है कि खतौनी में दर्ज खातेदार फरचन्द हुसैन पुत्र अलीबख्श हैं, जबकि प्रस्तुत दफन रसीद में फार्चन्द हुसैन पुत्र नासिर हुसैन अंकित है, जो भिन्न व्यक्ति बताया जा रहा है। साथ ही गाटा संख्या 615 की खतौनी में मीर सैय्यद हुसैन पुत्र नासिर हुसैन दर्ज हैं तथा आरोपित का उक्त परिवार से कोई वंशानुक्रम संबंध नहीं बताया गया है।
पीड़ित पक्ष का कहना है कि बिना वैध सरकारी मृत्यु प्रमाण-पत्र एवं वास्तविक वारिसों के सत्यापन के नाम दर्ज कराया गया है। मामले में धोखाधड़ी एवं जालसाजी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने प्रार्थना पत्र प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!