
लखनऊ, 27 मार्च। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के केंद्रीय मंत्री देव भाई रावत के लखनऊ प्रवास के अवसर पर आज लखनऊ विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है।
यह बैठक शुक्रवार को प्रातः 10:00 बजे रुद्राक्ष क्लब, सेलिब्रिटी गार्डन, सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ में संपन्न होगी। बैठक को दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
बैठक में जिला कार्यकारिणी के सभी सदस्य (सभी आयाम सहित), प्रखंड टोली तथा जिले में निवास करने वाले विभाग, प्रांत एवं क्षेत्र के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
संगठन की ओर से सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि सभी कार्यकर्ता समय का विशेष ध्यान रखते हुए समय पर पहुंचे तथा अपने साथ डायरी एवं पेन अवश्य लाएं।
सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में आगामी योजनाओं, संगठन विस्तार एवं कार्यनीति को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं, जिससे लखनऊ विभाग की गतिविधियों को नई दिशा मिलने की संभावना है।
विहिप के केंद्रीय मंत्री देव भाई रावत का लखनऊ प्रवास, आज महत्वपूर्ण बैठक
Popular Categories



