Weather Forecast for April: मौसम विभाग ने अप्रैल से जून तक भयंकर गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी की है. अल नीनो के प्रभाव से इस साल गर्मी नए रिकॉर्ड बना सकती है. मार्च के आखिरी और अप्रैल के पहले हफ्ते में बारिश के बाद भी गर्मी कम नहीं होगी.

मौसम विभाग का कहना है कि जलवायु परिवर्तन का असर वातावरण पर बढ़ता जा रहा है. मार्च के बाद इस साल अप्रैल महीने के दौरान भी औसत से अधिक बारिश का पूर्वानुमान है. इसकी वजह से अप्रैल 2026 के दौरान देश के अधिकतर हिस्सों में मासिक अधिकतम तापमान सामान्य या उससे नीचे रहने की संभावना है, लेकिन इस साल मई और जून महीने में रिकॉर्ड गर्मी पड़ने की आशंका है.भारत मौसम विभाग की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक इन दोनों महीनों के दौरान देश के कई हिस्सों में औसत से काफी ज्यादा हीट वेव चलने का पूर्वानुमान है.

Weather Report
ये भी पढ़ें – Rain Alert: दिल्ली NCR में अप्रैल में भी खूब होगी बारिश, मार्च में झमाझम के बाद बिगड़ेगा मौसम
भारत मौसम विभाग के डायरेक्टर जनरल डॉ. एम. मोहपात्रा ने NDTV से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा,आमतौर पर मई और जून महीने में हर महीने 3 से 7 उष्ण लहर वाले दिन रिकॉर्ड किए जाते हैं. लेकिन इस साल हमारा पूर्वानुमान है की लू वाले दिनों की संख्या मई और जून में औसत से 5 से 7 दिन ज्यादा रहेगी. यानी इस साल मई और जून महीने में गर्मी औसत से ज्यादा पड़ने की आशंका है.



