महेश्वर वाटिका मंदिर में शीतल पेयजल सेवा का शुभारंभ


लखनऊ। बड़े ज्येष्ठ माह के पावन अवसर पर सेलिब्रिटी गार्डेंस स्थित महेश्वर वाटिका मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं एवं कर्मचारियों की सुविधा हेतु वाटर कूलर एवं आरओ सिस्टम का शुभारंभ किया गया। यह सेवा कार्य मंदिर ट्रस्ट द्वारा सोसाइटी के सम्माननीय निवासी श्री पी.के. अग्रवाल (पी-002) के सौजन्य से उनके प्रपौत्र प्राप्ति के शुभ अवसर पर कराया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री पी.के. अग्रवाल एवं उनके परिवार द्वारा भगवान भोले शंकर के जलाभिषेक के साथ किया गया। मंदिर परिसर में स्थापित इस शीतल पेयजल व्यवस्था से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं, सोसाइटी कर्मचारियों एवं आगंतुकों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।
महेश्वर वाटिका समिति ने श्री पी.के. अग्रवाल एवं उनके परिवार के इस सामाजिक एवं पुण्य कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए इसे समाज सेवा की प्रेरणादायी पहल बताया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने “जय बजरंगबली”, “हर हर महादेव” एवं “जय श्री राम” के उद्घोष के साथ कार्यक्रम को भक्तिमय वातावरण प्रदान किया।

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!