akhimpur Kheri Accident: धौरहरा के पुलिस क्षेत्राधिकारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया- हादसा सिसैया-लखीमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर उंचगांव और भरेहता गांव के बीच हुआ. लखीमपुर से बहराइच जा रही वैन की एक ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई. उन्होंने बताया- वैन अपनी लेन से दूसरी लेन में चली गई और सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई.

पीएम मोदी ने मुआवजे की घोषणा की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया और मुआवजे की घोषणा की. पीएमओ ने एक्स पर लिखा- PMNRF से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.





