लखनऊ। Sushant Golf City स्थित Celebrity Garden अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर N-1302 में आग लगने की घटना सामने आई है।
बताया जा रहा है कि आग लगने के समय फ्लैट में मौजूद लेबर और सिक्योरिटी कर्मी सो रहे थे, जबकि N टावर का सुरक्षा गार्ड अपनी ड्यूटी पर मौजूद नहीं था। इसके अलावा मुख्य गेट पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड भी सोते मिले। स्थानीय लोगों के अनुसार जब फायर ब्रिगेड को बुलाने के लिए सिक्योरिटी कर्मियों से कहा गया, तब उन्हें स्थिति की सही जानकारी तक नहीं थी।
निवासियों का आरोप है कि सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह लापरवाही का शिकार रही, जिसके कारण यह हादसा बड़ा रूप ले सकता था। लोगों का कहना है कि लगातार सुरक्षा संबंधी शिकायतों के बावजूद प्रबंधन और अध्यक्ष द्वारा कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए गए।
घटना के बाद सोसाइटी में भारी नाराजगी देखी जा रही है। कई निवासियों ने अध्यक्ष की कार्यशैली को हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए नैतिक आधार पर तत्काल इस्तीफे की मांग की है।
स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार सुरक्षा एजेंसी एवं संबंधित पदाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और संबंधित विभाग द्वारा जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
सेलिब्रिटी गार्डन अपार्टमेंट में आग, अध्यक्ष की कार्यशैली पर उठे सवाल
Popular Categories





