राजघराना स्मार्ट सिटी में बिजली संकट गहराया, स्थायी समाधान की मांग तेज


लखनऊ। राजघराना स्मार्ट सिटी के निवासी पिछले कई महीनों से लो वोल्टेज, बार-बार बिजली कटौती और अनियमित विद्युत आपूर्ति की समस्या से जूझ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार संबंधित विभाग में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
निवासियों के अनुसार बिजली की खराब व्यवस्था के कारण बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कार्यों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो गई है। लोगों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बाद भी केवल अस्थायी उपाय किए जा रहे हैं, जिससे समस्या बार-बार सामने आ रही है।
कॉलोनीवासियों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था का तकनीकी निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कार्य कराए जाएं, ताकि लो वोल्टेज और बार-बार होने वाली कटौती से स्थायी रूप से राहत मिल सके।
निवासियों का कहना है कि यदि शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो वे संगठित होकर संबंधित पावर हाउस एवं विभागीय अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन करने पर विचार करेंगे।

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!