एलडीए की बड़ी कार्रवाई: गोसाईंगंज क्षेत्र में 100 बीघा की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, गंगोत्री सिटी समेत तीन कॉलोनियों पर चला बुलडोजर

गुरुवार को  लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने गोसाईंगंज क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 बीघा से अधिक भूमि पर की जा रही अवैध कालोनियों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई विशेष रूप से गंगोत्री सिटी, बक्कास गांव की दो अवैध कॉलोनियों सहित कुल तीन साइटों पर की गई।

प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी प्रभाकर सिंह के अनुसार, ग्राम मोहरी कला, जेल रोड स्थित भूमि पर आशीष श्रीवास्तव व अन्य द्वारा गंगोत्री सिटी के नाम से अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृति लिए बिना कालोनी विकसित की जा रही थी। इस पर विहित न्यायालय द्वारा ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किए गए थे, जिसके अनुपालन में गुरुवार को यह कार्रवाई की गई।

ध्वस्तीकरण के दौरान सड़कें, नालियां, बाउंड्रीवाल, गेट, साइट ऑफिस और बुकिंग कार्यालय को बुलडोजर से मिटा दिया गया। कार्रवाई में प्राधिकरण पुलिस, स्थानीय थाने की पुलिस, तथा प्रवर्तन टीम शामिल रही।

वहीं, प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी विपिन कुमार शिवहरे ने जानकारी दी कि राजेश यादव व अन्य द्वारा बक्कास गांव में लगभग तीन बीघा भूमि पर और सूबेदार सिंह व अन्य द्वारा सात बीघा भूमि पर अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। ये दोनों परियोजनाएं भी प्राधिकरण की पूर्व अनुमति के बिना चलाई जा रही थीं, जिन्हें ध्वस्त कर दिया गया।

 

Hot this week

बेवफाई का खूनी जाल” पहली मुलाकात और अधूरा सच रहे सावधान

उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर में रहने...

पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर रची पत्नी की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार

बलिया। जनपद बलिया के थाना कोतवाली क्षेत्र में झाड़ियों...

Topics

बेवफाई का खूनी जाल” पहली मुलाकात और अधूरा सच रहे सावधान

उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर में रहने...

पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर रची पत्नी की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार

बलिया। जनपद बलिया के थाना कोतवाली क्षेत्र में झाड़ियों...

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!