LOC Tension : समझाने पर भी नहीं मान रहा पाकिस्तान, सातवें दिन एलओसी पर की फायरिंग, मिला करारा जवाब

LOC Tension : पहलगाम हमले के एक दिन बाद, 23 अप्रैल को भारत ने पाकिस्तान के विरुद्ध कई फैसले लिये. इनमें सिंधु जल संधि को निलंबित करना, अटारी में एकमात्र भूमि सीमा पार संचालन को बंद करना और हमले के सीमापार संबंधों के मद्देनजर राजनयिक संबंधों को कम करना शामिल था. इसके बाद पाकिस्तान बौखला गया है और वह एलओसी पर फायरिंग कर रहा है. भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. बुधवार को पाकिस्तान ने लगातार सातवीं रात बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया. पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, उरी और अखनूर सेक्टरों में गोलीबारी की, जिसका भारतीय सेना ने तुरंत और संयमित तरीके से जवाब दिया. यह घटनाएं 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लगातार देखी जा रही हैं, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और अधिक बढ़ गया है.

Hot this week

बेवफाई का खूनी जाल” पहली मुलाकात और अधूरा सच रहे सावधान

उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर में रहने...

पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर रची पत्नी की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार

बलिया। जनपद बलिया के थाना कोतवाली क्षेत्र में झाड़ियों...

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!