NEET पेपर लीक के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया की संपत्ति होगी जब्त, रिमांड की मांग करेगी CBI

Sanjeev Mukhiya: नीट पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया बीते दिनों पटना से गिरफ्तार हुआ था. EOU ने रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ भी की है. अब संजीव मुखिया की अवैध संपत्ति जब्त की जाएगी. इसके अलावा आज कोर्ट से CBI संजीव के रिमांड की मांग करेगी. पढ़ें पूरी खबर नीट पेपर लीक कराने का आरोपित मास्टरमाइंड संजीव मुखिया की अवैध संपत्ति जब्त की जाएगी. इस मामले की जांच कर रही आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) जल्द ही इससे संबंधित प्रस्ताव ED को भेजेगा. वहीं, पेपर लीक कराने में संजीव मुखिया की सहयोगियों की भी पहचान कर उनके खिलाफ साक्ष्य जुटाए जाएंगे, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके. बता दें, नीट पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया की दो दिनों की रिमांड अवधि बुधवार को पूरी हो गई. इसके बाद संजीव मुखिया को वापस बेउर जेल भेज दिया गया. इसके पहले भी संजीव मुखिया से ईओयू ने 36 घंटे की पूछताछ की थी.

आज CBI रिमांड की करेगी मांग

EOU सूत्रों के अुनसार, संजीव मुखिया ने पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं, जिसका सत्यापन करने का काम अब शुरू होगा. आगे जरूरत पड़ने पर संजीव मुखिया को फिर से रिमांड पर लिया जा सकता है. सूत्रों का कहना है कि गुरुवार को सीबीआइ संजीव मुखिया को रिमांड पर लेने का आग्रह सीबीआइ की विशेष अदालत से करेगी. बिहार के साथ झारखंड, बंगाल, यूपी और दिल्ली आदि में भी उसके नेटवर्क सूत्रों के अनुसार, नालंदा के नगरनौसा का रहने वाला संजीव मुखिया अपनी पत्नी को विधायक बनाने की जुगत में लगा है.

पत्नी को लड़ाना चाहता है विधानसभा चुनाव

इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव में वह अपनी पत्नी के लिए चुनावी टिकट की जुगाड़ में लगा था, मगर इस बीच पुलिस ने उसे पकड़ लिया. पेपर लीक से अवैध कमाई का इस्तेमाल भी वह इसमें करने वाला था. इओयू को पूछताछ में बिहार के साथ पड़ोसी राज्यों झारखंड, बंगाल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली आदि में भी उसके नेटवर्क की जानकारी मिली है. इसको जल्द ही इन राज्यों की पुलिस से भी मदद ली जाएगी.

Hot this week

बेवफाई का खूनी जाल” पहली मुलाकात और अधूरा सच रहे सावधान

उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर में रहने...

पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर रची पत्नी की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार

बलिया। जनपद बलिया के थाना कोतवाली क्षेत्र में झाड़ियों...

Topics

बेवफाई का खूनी जाल” पहली मुलाकात और अधूरा सच रहे सावधान

उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर में रहने...

पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर रची पत्नी की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार

बलिया। जनपद बलिया के थाना कोतवाली क्षेत्र में झाड़ियों...

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!