UP News: किसानों को मोदी सरकार का तोहफा, MSP पर खरीदी जाएंगी ये फसलें, केंद्र से मिली हरी झंडी

UP News: उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. केंद्र सरकार ने जायद फसल सीजन 2024-25 के तहत मूंग और मूंगफली की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद को मंजूरी दे दी है. यह फैसला बुधवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के बीच हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद लिया गया.

मूंग और मूंगफली की खरीद को मिली हरी झंडी

यूपी के कृषि मंत्री ने बैठक में बताया कि जायद सीजन में प्रदेश में 1.60 लाख हेक्टेयर में मूंग और 1.74 लाख हेक्टेयर में मूंगफली की बुवाई हुई है. उन्होंने किसानों के हित में इन फसलों को MSP पर खरीदने का अनुरोध किया था, जिसे केंद्र सरकार ने तुरंत स्वीकार कर लिया.
तय हुआ खरीद लक्ष्य

केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के लिए:-

  • मूंग खरीद का लक्ष्य- 34,720 मीट्रिक टन
  • मूंगफली खरीद का लक्ष्य: 50,750 मीट्रिक टन निर्धारित

साथ ही केंद्रीय मंत्री ने भरोसा दिलाया है कि यदि जरूरत पड़ी तो इस लक्ष्य में वृद्धि भी की जाएगी.

उड़द और मक्का को लेकर भी की गई पहल

राज्य सरकार ने बैठक में मक्का की बढ़ती खेती का भी जीक्र किया. बताया गया कि जायद में लगभग 4.80 लाख हेक्टेयर में मक्का की बुवाई हो रही है. कृषि मंत्री शाही ने केंद्र सरकार से मांग की कि मक्का को भी MSP पर खरीदा जाए, जिससे किसानों को अतिरिक्त आय मिल सके. इसके साथ ही उड़द के समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए यदि राज्य सरकार कोई प्रस्ताव भेजती है तो उस पर भी केंद्रीय सरकार द्वारा अनुमोदन दिया जाएगा.

किसानों के लिए बड़ा कदम

इस फैसले से प्रदेश के लाखों किसानों को सीधा फायदा मिलेगा. कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार जताया और कहा कि यह कदम किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा.

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!