ओपन जिम के शुभारंभ पर महापौर का हुआ सम्मान

लखनऊ।ओपन जिम के शुभारंभ के शुभ अवसर पर सेलेब्रिटी गार्डंन में उत्साह और हर्ष का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित Sushma Kharkwal का महेश्वर वाटिका ट्रस्ट की ओर से ट्रस्टी संदीप सोनी, पीके अग्रवाल सहित मोहित टंडन ने भव्य स्वागत एवं सम्मान किया ।
इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा अयोध्या राम जन्मभूमि स्थल का स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर महापौर को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने ओपन जिम की स्थापना को क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य एवं फिटनेस के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, ट्रस्ट के सदस्यों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए इसे एक सराहनीय कदम बताया।इस अवसर पर बड़ी संख्या मे कालोनी की महिला एवम पुरुषो ने भाग लिया।

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!